PM Scholarship Scheme (PMSS) 2026-27: लड़कियों को ₹36,000 और लड़कों को ₹30,000 मिलेगा, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Pankaj
Pankaj
Google Preferred Source
on Google

PM Scholarship Scheme (PMSS) 2026-27: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में। दोस्तों जिनके पिता ने देश की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया, उनके बच्चों की पढ़ाई कभी रुकनी नहीं चाहिए। इसी भावना के साथ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना यानी PMSS चलाती है। इसके तहत भूतपूर्व सैनिकों और Ex-Coast Guard कर्मियों के बच्चों व विधवाओं को प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। इस लेख में हम बताएंगे कि कौन आवेदन कर सकता है, कितना रुपया मिलेगा, क्या दस्तावेज लगेगा और आवेदन कैसे होगा। लेख को अंत तक पढ़ें।

PMSS Status  Check 
PMSS Update  Click Here 
Whatsapp Group  Join 

PM Scholarship Scheme (PMSS) 2026-27 क्या है ?

यह योजना साल 2006-07 से राष्ट्रीय रक्षा कोष (National Defence Fund) के माध्यम से चलाई जा रही है। इसके तहत B.Tech, MBBS, BDS, BBA, BCA, LLB, B.Ed, Pharmacy जैसे प्रोफेशनल कोर्स के पहले वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। CAPF, Assam Rifles, RPF और शहीद राज्य पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए National Scholarship Portal (NSP) पर अलग से आवेदन होता है, जिसकी अंतिम तिथि 31 October 2026 है।

PM Scholarship Scheme (PMSS) 2026-27 – Overview

विवरण

जानकारी

योजना का नाम

Prime Minister’s Scholarship Scheme (PMSS) 2026-27

संचालन संस्था

Kendriya Sainik Board (KSB), रक्षा मंत्रालय

लाभार्थी

भूतपूर्व सैनिक / Ex-Coast Guard के बच्चे एवं विधवाएं

Scholarship Amount

लड़कियां ₹3,000 प्रति माह, लड़के ₹2,500 प्रति माह

कुल स्कॉलरशिप

5,500 (लड़के-लड़कियां बराबर)

Minimum Marks

60%

Apply Online Last Date

31 December 2026

Application Mode

Online

Official Website

ksb.gov.in

PMSS के तहत कितना रुपया मिलेगा ?

दोस्तों मैं बता दूं कि इस योजना में लड़कियों को हर महीने ₹3,000 यानी साल के ₹36,000 और लड़कों को ₹2,500 यानी साल के ₹30,000 दिए जाते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होता है। आवेदन के लिए 10+2, Diploma या Graduation में कम से कम 60% अंक चाहिए। ध्यान दें कि साधारण BA, B.Sc या B.Com कोर्स इस योजना में शामिल नहीं हैं।

 

PM Scholarship Scheme 2026-27 के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा ?

  • Ex-Serviceman / Ex-Coast Guard प्रमाण पत्र
  • कॉलेज द्वारा जारी Bonafide Certificate
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • 10वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि हेतु)
  • 12वीं / Diploma / Graduation की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Scholarship Scheme 2026-27 का आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ksb.gov.in पर जाएं और PMSS लिंक पर क्लिक करें।
  • Part-I और Part-II में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • Annexure 1, 2 और 3 डाउनलोड करके सही-सही भरें।
  • ऑनलाइन फॉर्म में जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

Author

Pankaj

Pankaj

Journalist | Senior Content Writer

5+ Years of Experience

Pankaj is a journalist and experienced Hindi content writer with over five years of experience in digital media. He specializes in education, board exams, competitive examinations, government schemes and government job updates.

View Full Profile →

Leave a Comment